PET PPHT Entrance Exam 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से पीईटी, पीपीएचटी, प्री-एमसीए की प्रवेश परीक्षा 13 जून को होना है। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में अब दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
PET PPHT Entrance Exam 2024: प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेशभर के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कालेजों में प्रवेश दिए जाएंगे।इंजीनियरिंग और फार्मेसी के लिए लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Also- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया बीए अंतिम वर्ष के परीक्षा का परिणाम
PET PPHT Entrance Exam 2024: साथ ही दो रंगीन फोटो और मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य फोटोयुक्त आइडी प्रुफ लेकर परीक्षा देने के लिए केंद्र में पहुंचना है।मूल पहचानपत्र के अभाव पर परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।




