Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    September 11, 2026

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    September 11, 2026

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    • बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च
    • WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात
    • भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Hearing In Supreme Court : आज सुप्रीम कोर्ट में NEET परीक्षा को लेकर होगी सुनवाई

    Hearing In Supreme Court : आज सुप्रीम कोर्ट में NEET परीक्षा को लेकर होगी सुनवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 11, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    supreme court

    Hearing In Supreme Court : NEET यूजी 2024 में कई सारे टॉपर्स का मुद्दा इस समय बेहद चर्चा में है। इस परीक्षा को दोबारा कराने को लेकर मांग की जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि परीक्षा में गड़बड़ी नहीं हुई है। लेकिन लगातार रिजल्ट को रद्द करने और कथित रूप से एग्जाम पेपर लीक होने पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिर से परीक्षा कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई थी, जिस पर आज सुनवाई होगी।

    Read Also –  कलेक्टोरेट-SP दफ्तर में आगजनी की जांच करने बलौदा बाजार पहुंची फारेंसिक टीम

    Hearing In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में NEET परीक्षा में हुई धोखाधड़ी की जांच के लिए SIT गठन की मांग की गई है। याचिका में परीक्षा रद्द करने और पेपर लीक की जांच पूरी होने तक काउंसलिंग पर रोक लगाने का मांग की गई है। इस मामले में जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाश पीठ सुनवाई करेगी। 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक के आधार पर परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था। लेकिन शीर्ष अदालत ने रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार किया था। रिजल्ट आने के बाद याचिका दायर की गई है।

    Read Also –  विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बलौदाबाजार हिंसक घटना को बताया साजिश..

    Hearing In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि ग्रेस मार्क्स देना NTA की तरफ से कुछ विद्यार्थियों को बैकडोर से एंट्री देना सही नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने मुख्य रूप से परीक्षा के दौरान देरी के कारण कुछ छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स को चुनौती दी है और NEET-UG में प्रवेश के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने और नतीजे वापस लेने की मांग उठाई है। याचिका में कहा गया है कि ग्रेस अंक देना मनमाना था और कई छात्रों ने 720 में से 718 और 719 अंक प्राप्त किए हैं. जो कि करना सांख्यिकीय रूप से संभव नहीं है।

    SIT जांच की मांग
    इसके अलावा इसमें ये भी सवाल उठाया गया है कि एक केंद्र के 67 स्टूडेंट्स को पूरे 720 अंक कैसे मिल गए? याचिका में कथित रूप से पेपर लीक की जांच पूरी होने तक NEET-UG 2024 प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग उठाई है। साथ ही SIT के गठन की भी मांग की गई है।

    क्यों मचा है बवाल
    बता दें कि चारों तरफ से NEET यूजी की परीक्षा फिर से कराने की मांग की जा रही है। आरोप लगाया गया है कि 6 परीक्षा केंद्रों पर वक्त जाया होने की भरपाई के लिए दिए गए कृपांक (ग्रेस मार्क) के कारण अंक बढ़ गए हैं जिससे अन्य अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित हुए हैं। ये केंद्र मेघालय, हरियाणा के बहादुरगढ़, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बालोद, गुजरात के सूरत और चंडीगढ़ में हैं. मेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम 4 जून को घोषित किया गया था। उसके बाद से अभ्यर्थी अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाते हुए नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। परीक्षा में 67 अभ्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त किया था, जिनमें से 6 हरियाणा के एक ही केंद्र से थे। इस वर्ष परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    amy barrett supreme court famous supreme court case supreme court justice united states supreme court us supreme court
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.