Balodabazar Latest News : बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना पर सतनामी समाज के प्रमुख आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा की समाज की जो मांगे थी उसको लेकर गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था जांच के आदेश भी दिया गया था। उसके बाद से समाज में शांतिपूर्वक आंदोलन चल रहा था लेकिन कल जब रैली के माध्यम से ऐसा हुआ तो ये साजिश कर के ऐसा किया है लग रहा है। कुछ आसामाजिक लोगो के द्वारा ऐसा किया गया है भीड़ को भड़काया गया।
Balodabazar Latest News : फिर उस भीड़ के सहारे ऐसा किया। पहले भी सतनामी समाज के आस्था के साथ छेड़छाड़ हुई है लेकिन एक्शन नही लिया गया। लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, धर्म के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जा रहा है। हमारे समाज को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है।
Read Also – गाड़ियां फूंक दी, कलेक्टर ऑफिस में भी आगजनी : आखिर क्यों सुलग रहा छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार?
Balodabazar Latest News : विधायक गुरु खुशवंत साहिब ने समाज से अपील की – मैं समाज से अपील करना चाहता हूं ऐसे आसामाजिक लोगो की बातो में ना आए ,शांति बना कर रखे सविधान पर भरोसा रखे । विष्णुदेव सरकार पर भरोसा रखे।




