Dhamtari Latest News : साड़ी महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है, लेकिन शासन-प्रशासन ने धमतरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के साथ साड़ी के नाम पर उनके साथ मजाक किया गया है। शासन से मिले साड़ी एक-दो बार इस्तेमाल के बाद ही दरक रही हैं। साथ ही साड़ी काफी पारदर्शी है जिसे पहनने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका हिचकिचा रही हैं। जिसकी शिकायत कर अब साड़ी की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे है।
Read Also- धमतरी के सबसे पुराने स्कूल में लगी आग, मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों की पड़ी नजर, दी पुलिस को सूचना
Dhamtari Latest News : दरअसल आंनगबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकिओं को शासन की ओर से दो साड़ी एक साल के लिए दिया जाता है।वही इस बार दिए गए साड़ी की क्वालिटी बेहद ही खराब है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का कहना है कि एक-दो बार इस्तेमाल के बाद साड़ी दरक रही है। जिससे पहनने से शर्म महसूस हो रही है।
Read Also- धमतरी में कुत्तों के आतंक से एक बच्ची की मौत, रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Dhamtari Latest News : ऐसे में बेहतर क्वालिटी की साड़ी देने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे हैं। बहरहाल इस मामले में महिला बाल विकास विभाग का कहना है कि साड़ी शासन स्तर से प्रदान किया जाता है और साड़ी के क्वालिटी के संबंध मे मिली शिकायत को शासन के पास भेज दिया गया है।




