Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    September 11, 2026

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    September 11, 2026

    ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ
    • नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा
    • ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त
    • ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NEET UG Exam 2024: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में 602 परीक्षार्थी देंगे दोबारा नीट की परीक्षा

    NEET UG Exam 2024: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में 602 परीक्षार्थी देंगे दोबारा नीट की परीक्षा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    व्यापमं
    व्यापमं

    NEET UG Exam 2024:  छत्तीसगढ़ में 602 अभ्यर्थी दोबारा नीट की परीक्षा देंगे। बालोद और दंतेवाड़ा परीक्षा केंद्र में हुई गड़बड़ी के कारण इन छात्रों को एनटीए की तरफ से ग्रेस मार्क दिया। ग्रेस मार्क को लेकर विवाद हो गया। कुछ अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेस मार्क को रद कर दोबारा परीक्षा करवाने का आदेश दिया है।

    NEET UG Exam 2024:  मेडिकल और डेंटल कालेजों में प्रवेश के लिए पांच मई को देशभर में नीट परीक्षा हुई। जिस दिन परीक्षा हुई, उसी दिन से परीक्षा विवादों में आ गई। पेपर लीक, परीक्षा केंद्रों में समय पर पेपर नहीं मिलने जैसे विवाद सामने आने लगे। देशभर के अभ्यर्थी जहां पर गड़बड़ियां हुई है, वो कोर्ट चले गए। कोर्ट में परीक्षा रद करने की मांग करने लगे। परीक्षा परिणाम संभावित तिथि से 10 दिन पहले यानी चार जून को घोषित कर दिए गए।

    Read Also-  सर्च अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से विस्‍फोटक के साथ पहली बार स्नाइपर जैकेट बरामद

    NEET UG Exam 2024:  ग्रेस मार्क के कारण अंकों में भी गड़बड़ी हुई। 718, 719 अंक भी अभ्यर्थियों को मिले। इसके लेकर भी अभ्यर्थियों ने शोर मचाया। इसके बाद एनटीए की तरफ से बताया गया कि जिन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा में देरी की शिकायत मिली है, वहां के छात्रों को ग्रेस मार्क दिए गए है, इस वजह से 718 और 719 अंक मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ग्रेस अंक पाने वाले छात्रों की 23 जून को परीक्षा होगी, 30 जून को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

    हिंदी मीडियम के छात्रों को दिया अंग्रेजी का पेपर
    दंतेवाड़ा के परीक्षा केंद्र में शिक्षकों ने गलत पेपर बांट दिया। हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का पेपर दे दिया गया।छात्रों की शिकायत के बाद तुरंत पेपर बदलकर हिंदी माध्यम का दिया गया। दंतेवाड़ा के सिटी कोर्डिनेटर ने बताया कि इस केंद्र में 432 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिसमें 417 उपस्थित और 15 अनुपस्थि रहे। एक कमरे में 24 छात्रों को बैठाया गया था, जहां पर गड़बड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक उपस्थित छात्रों को ही दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में करना पड़ेगा गर्मी का सामना, रायपुर में 16 जून के बाद होगी मानसून की दस्तक

    बैकअप पेपर को बांटा गया
    बालोद के सेंटर में छात्रों को गलत पेपर बांट दिया गया। लगभग 45 मिनट बाद शिक्षकों को पता चला कि अभ्यर्थी जिस प्रश्नपत्र को हल कर रहे हैं, उसे नहीं जो रखा है उसके हल करना है।शिक्षकों ने छात्रों से पेपर लेकर दूसरा पेपर दिया। छात्रों को अतिरिक्त समय भी नहीं दिया गया। सिटी कोर्डिनेटर ने बताया कि एनटीए की तरफ से एक बैकअप पेपर दिया जाता है, पेपर लीक होने पर बैकअप पेपर छात्रों को दिया जाता है।गलती से बैकअप पेपर बट गया। परीक्षा केंद्र में 192 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 185 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।

    कितने ग्रेस मार्क मिले पता नहीं
    अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को कितने ग्रेस मार्क दिए गए हैं, इसकी जानकारी नहीं है।एनटीए की तरफ से जारी मार्कशीट में भी कितने ग्रेस मार्क दिए गए है, इसका जिक्र नहीं है। केंद्र के सभी छात्रों को मिले, या कुछ ही छात्रों को ग्रेस मार्क दिए गए इसी की भी सही जानकारी नहीं है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    neet 2024 neet 2024 paper leak neet 2024 paper leak news neet 2024 result neet 2024 scam neet exam 2024 neet paper leak 2024 neet result 2024 nta scam exposed 2024 nta scam neet 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न

    नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.