Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट

    September 10, 2026

    ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ का असर: छत्तीसगढ़ में भूजल संरक्षण ने रचा नया इतिहास

    September 10, 2026

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट
    • ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ का असर: छत्तीसगढ़ में भूजल संरक्षण ने रचा नया इतिहास
    • Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Amit Jogi Statement: सतनामी समाज के समर्थन में उतरे अमित जोगी, एक जुलाई से बलौदाबाजार में आमरण अनशन की दी चेतावनी

    Amit Jogi Statement: सतनामी समाज के समर्थन में उतरे अमित जोगी, एक जुलाई से बलौदाबाजार में आमरण अनशन की दी चेतावनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 15, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Amit Jogi Statement

    Amit Jogi Statement:  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सतनामी समाज को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने एक्स में एक पोस्ट लिखा है और सरकार को जेल बंद सतनामी समाज के आंदोलनकारियों को जेल से रिहाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार रिहाई की दिशा में पहल नहीं करती है तो वे एक जुलाई से बलौदाबाजार जिले में आमरण अनशन करेंगे।

    Amit Jogi Statement:   जोगी ने अपने पोस्ट में कहा है कि, धर्मपुरा से लेकर अमर गुफा तक विगत 6 सालों से कांग्रेस की भूपेश सरकार और भाजपा की विष्णु देव सरकार  सतनाम पंथ के अनुयायियों को अपनी वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूर्व की भूपेश सरकार ने सतनामी समाज का आरक्षण 16 से 13 प्रतिशत कम कर दिया, उनके धर्म स्थलों को ध्वस्त कर दिया और उनकी जगह 30,000 आरक्षित पदों में-अन्य वर्गों को रोज़गार दे दिया। इन सबके विरोध में लड़ाई लड़ने वाले समाज के युवाओं को जेल में डाल दिया। यही कारण है कि दिसंबर 2023 में सरकार को बदल दिया।

    Read Also-  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कोमल साहू की संदिग्ध मौत मामले की जांच के लिए SIT का हुआ गठन

    Amit Jogi Statement:   अमित जोगी ने कहा की भाजपा सरकार ने बलौदाबाजार में बीते 10 मई को हुए अमर गुफा घटना की फ़र्ज़ी विवेचना और 15 जून की हिंसक घटना अभूतपूर्व प्रशासनिक विफलता सिद्ध करती है। और अभी की भाजपा सरकार भी भूपेश सरकार की राह पर चल रही है। उन्होंने कहा कि, सतनामी समाज के गिरौधपुरी से लेकर भंडारपुरी धाम तक लगभग सभी गुरुओं ने सत्ता के साथ 1980 से अपनी-अपनी बदलती राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण सरकार न कि समाज का साथ दिया है। यही कारण है कि सदियों से ग़ुलामी के ख़िलाफ़ बग़ावत करने वाला सतनामी समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से पूर्णतः नेतृत्वविहीन हो चुका है और गुरुओं की जगह समाज के युवाओं ने ले ली है।

    जोगी ने कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की भाजपा तंज कसते हुए कहा कि, 10 मई अमर गुफा एक अकेली घटना नहीं थी। इसे 22 जुलाई 2022 को धर्मपुरा के जैतख़ाम और भूपेश सरकार द्वारा बुलडोज़र से गुरुद्वारा के ध्वस्तीकरण के साथ जोड़ना आवश्यक इसलिए है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस ने सतनामी समाज की ताक़त को ख़त्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसका ख़ामियाज़ा दोनों को भुगतना पड़ेगा।

    Read Also- बलौदाबाजार हिंसा को लेकर 18 जून को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, 33 प्रभारी नियुक्त

    2001 में कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि नान साहेब के आग्रह पर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कवर्धा ज़िले का नाम कबीरधाम कर दिया था। इसी परंपरा का निर्वहन करके बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि और नवनिर्मित ज़िला बलौदाबाजार का नाम घासीदासधाम करने की मांग की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #amitjogistatement ajit jogi latest news amit jogi amit jogi interview amit jogi news amit jogi statement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.