Balodabazar Violence Case: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस 18 जून को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा जिसके लिए 33 प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। रायपुर शहर और ग्रामीण में पीसीसी चीफ दीपक बैज मोर्चा संभालेंगे, चरणदास महंत को कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योत्सना महंत कोरबा शहर की प्रभारी बनाई गईं हैं।
Read Also- पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने जताया शोक
Balodabazar Violence Case: शिवडहरिया को जांजगीर और विकास उपाध्याय को बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्र जारी कर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को 18 जून को प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में बड़ा प्रदर्शन करेंगे, साथ स्थानीय बड़े नेताओं और विधायकों को भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात लिखी गई है।







