Bijapur Breaking : बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी बीजापुर एवं थाना भैरमगढ़ की अलग अलग कार्यवाही में 03 माओवादियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया।सुराखाड़ापारा केशकुतुल पहाड़ी जंगल से विस्फोटक के साथ 02 माओवादियों को पकड़ा गया।
माओवादी बोमड़ा कवासी और सुक्को कुंजाम के कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक, माओवादी पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज वायर बरामद किया गया । वही दूसरी कार्यवाही में बिरियाभूमि के जंगल में अवैध विस्फोटक के साथ महिला माओवादी मिरतुर एलओएस कमाण्डर कुमारी गल्लो वेक्को को पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला माओवादी पर 5 लाख का ईनाम घोषित है,साथ ही माओवादी संगठन से वर्ष 2016 से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
तीसरी कार्यवाही में थाना मिरतुर एवं छसबल कैम्प चेरली 15वी वाहिनी ई कंपनी का संयुक्त बल फुलादी, जप्पेमरका की ओर निकली थी। अभियान के दौरान जंगल से झाड़ियो मे लुकते छिपते एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, पेंसिल सेल, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया।
Read Also : अस्पताल में बांटा गया धर्म विशेष का आपत्तिजनक पर्चा, थाने पहुंचा मामला
पूछताछ पर महिला द्वारा अपना नाम समीला उईका बताया जो माओवादी संगठन में वर्ष 2013 से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है और वर्तमान में मिरतुर एलओएस पार्टी सदस्य के रूप में कार्य कर रही है।पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना भैरमगढ एवं मिरतुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
Read Also : जान से मारने की धमकी देकर रिश्तेदार ने किया विवाहित महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार




