Narayanpur Naxal Encounter Update: जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के नक्सल विरोधी ऑपरेशन ‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच दिनों तक तक चले अभियान में पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर आठ नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मारे गये सभी नक्सलियों के शव लेकर जवान नारायणपुर पहुंच गये हैं। इन 6 नक्सलियों पर 8-8 लाख यानी कुल 48 लाख का इनाम था।
Read Also- कंचनजंगा एक्सप्रेस से मालगाड़ी टकराई, पांच की मौत, रेस्क्यू जारी
Narayanpur Naxal Encounter Update: मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया और दो जवान घायल हुए हैं। जिनका रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सीएम और डिप्टी सीएम ने रविवार को उनसे मुलाकात भी की। सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलों के एलिट फोर्सेस डीआरजी और एसटीएफ के साथ 53वी वाहिनी आईटीबीपी और बीएसएफ 135वीं वाहिनी के कुल 1400 जवान शमिल रहे।
Narayanpur Naxal Encounter Update: मौके से ये हथियार बरामद
- 1 नग इंसास रायफल
- 2 नग 303 रायफल, 3 नग 315 बोर रायफल,
- 1 नग बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान
- अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री
मारे गये नक्सलियों के नाम और पद
- सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी
- वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी
- ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी
- समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी
- कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी
- मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी
अन्य 2 नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही जारी है।




