Balodabazar Violence: भाजपा की 5 सदस्यीय जांच समिति सोमवार को अमरगुफा (गिरौदपुरी) पहुंची। टीम ने मुआयना करने के बाद पुजारी से इस पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद बलौदाबाजार जाकर प्रदर्शन स्थल दशहरा मैदान का निरीक्षण किया और एसपी- कलेक्ट्रेट कार्यालय का जायजा लिया। साथ ही जांच टीम कई विभागीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
Read Also : विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल? यहां एक क्लिक में पढ़िए…
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि, अभी हम अमरगुफा में पहुंचे हैं और यहां दो जयस्तंभ नया गड़ाया गया है। वर्तमान पुजारी ने बताया कि, राजगुरु के परिवार वाले आके 20 तारीख को पाल गड़ायेगे। यह समाज को बदनाम करने के लिए एक बहुत बड़ी साजिश है और इसमें उपद्रवी तत्वों का हाथ है। हम डिटेल जांच कर लेंगे तो स्पष्ट रूप से सभी को बताएंगे। कांग्रेस के बयान पर उन्होंने कहा कि, मेन मुद्दा कांग्रेसियों का है समाज को बदनाम करने के लिए उनका षड्यंत्र है। 15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था, गाड़ी की व्यवस्था और मंच पर कौन बैठा है ये दिखाई दे रहा है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव क्या सतनामी हैं और उसके साथ कौन- कौन है। यह भी हम दिखाएंगे। समाज के साथ बैठकर हम चर्चा करेंगे।




