Statement of Brijmohan Agarwal: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस मौके पर, पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक, पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा निश्चित रूप से यह क्षण भावुक क्षण है। प्रदेश की जनता, कार्यकर्ता, साथ में रहे विधायक सब के लिए मुश्किल क्षण है। छत्तीसगढ़ की जनता को कहना चाहता हूँ कि उनका मोहन वैसा ही काम करेगा। और इतने सालों में विधानसभा में काम करते हुए मेरे काम से, व्यवहार से किसी को कष्ट हुआ है, उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ। मैं इस नई पारी के लिए सबका प्रेम, आशीर्वाद और अपनेपन की उम्मीद करता हूँ। इसी भावना के साथ सांसद के रूप में मैं देश के सबसे बड़े पंचायत में जा रहा हूँ।
Read Also- बृजमोहन अग्रवाल ने विधायकी पद से दिया इस्तीफा
Statement of Brijmohan Agarwal: सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है, तो सोच समझकर लड़ाया होगा। मुख्यमंत्री के अधिकारों में है कि वह वो 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। यह कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बने रहने की अपनी इच्छा जता दी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी 35 वर्षो से राजनीती में है, राष्ट्रिय पर्वेक्ष में जाने का बृजमोहन अग्रवाल को अवसर मिला है, दिल्ली में जाकर छत्तीसगढ़ की समस्याओं को विशेष रूप से रखेंगे। कांग्रेस के स्वागत है वाले बयान पर कहा कि जिस प्रकार की बयान बाजी आ रही है, मुझे लगता है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
Read Also- PPT प्रवेश परीक्षा 23 को… व्यापम ने जारी किया एडमिट कार्ड, आप ऐसे कर सकते है डाउनलोड
Statement of Brijmohan Agarwal: बता दें कि लोकसभा चुनाव में रायपुर से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने भारी अंतर के साथ जीत हासिल की थी। और कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बृजमोहन अग्रवाल देशभर में 8वे नंबर पर सबसे ज्यादा मतों से विजयी होने वाले प्रत्याशी है। वहीँ मोदी केबिनेट में उनके मंत्री बनने के को लेकर चर्चाएं हो रही थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने बिलासपुर सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया, वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने अब विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे वर्तमान में संसाद साथ ही छत्तीसगढ़ शासन में 6 महीने तक मंत्री बने रहेंगे, यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि सीएम सांसद बृजमोहन अग्रवाल को कब तक मंत्री बने रहने देने की अनुमति देते है। विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही ब्रिजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा था कि मैं 6 महीने तक मंत्री रह सकता हूँ, यह सीएम के हाथ में है।
Read Also- बलौदाबाजार में अब 20 जून तक लागू रहेगी धारा 144, जारी हुआ आदेश
डहरिया ने दिया कांग्रेस में आने का ऑफर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है। शिव डहरिया ने कहा कि, बीजेपी में सिर-फुटोव्वल की स्थिति बनी हुई है। बीजेपी में उनकी उपेक्षा की है, वो चाहें हमारी पार्टी में आ जाएं। अगर बृजमोहन मिलेंगे तो उनसे जरूर चर्चा करेंगे। वो जो चाहे वो मिलेगा।




