Bijapur Breaking : बीजापुर जिले में जनजातीय समुदाय के विभिन्न समस्याओं पर ध्यनाकर्षण और निराकरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Bijapur Breaking : बीजापुर जिले में जनजातीय समुदाय के विभिन्न समस्याओं पर ध्यनाकर्षण और निराकरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली में जिले भर से करीब 15 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ थी जो करीब डेढ़ किमी लंबी रही। रैली में सभी शामिल लोगों की मांग थी कि उन्हें तेंदूपत्ता मजदूरी नगद भुगतान किया जाए। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र के बीजापुर जिले में जनजातीय समुदाय को विभिन्न समस्याओं से ग्रसित हैं तथा इसके समाधान के लिए 14 बिंदुओं पर राज्यपाल के नाम एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा है।
Bijapur Breaking : ज्ञापन में जिले के सभी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मजदूरी और बोनस नगद राशि का भुगतान करने, जिले में आनलाईन पेमेंट के लिए कुटरू, गुदमा, गंगालूर, जांगला, बासागुडा, मद्देड, एरमनार, भैरमगढ जैसे अन्य क्षेत्र सहकारी बैंक शाखा की सुविधा मुहैया कराने, पोर्टा केबीन आवासीय विद्यालय में आगजनी की घटना को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित आवासीय पोटा केबिन स्कूलों में अस्थाई बम्बू स्ट्रेक्चर के स्थान पर पक्के भवनों का निर्माण किए जाने एवं नियमित शिक्षकों का पद स्वीकृत करते हुए शैक्षणिक सेटअप जारी करने की मांग की गई है।




