International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा के भीमा तालाब जाज्वल्य देव द्वार में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, योग से हम शरीर, मन को संतुलित रख सकते हैं। आइए योग के महत्व को समझते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।
Read Also- रायपुर, दुर्ग सहित इन जिलों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
International Yoga Day: वहीं राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा के भीमा तालाब जाज्वल्य देव द्वार में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। योग से हम शरीर, मन को संतुलित रख सकते हैं। आइए,योग के महत्व को समझते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।… pic.twitter.com/BgckjvxxDc
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) June 21, 2024




