CGBSE Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 12वीं मुख्य परीक्षा-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम के अनुसार, पुनर्गणना में 153 और पुनर्मूल्यांकन में 4,284 अभ्यर्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है।
Read Also- नशे में धुत युवक ने अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
CGBSE Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस प्रकार कुल 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे। मंडल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 और पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 इस प्रकार कुल 4 हजार 437 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।




