Crime News Chhattisgarh: नशे में धुत युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।
Read Also- समय से पहले, किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता – बृजमोहन अग्रवाल
Crime News Chhattisgarh: जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर थाना अंतर्गत पंचवटी गांव निवासी विजय सिंह (40 वर्ष) बीते दिन ग्राम मदनपुर में घर का छप्पर मरम्मत करने गया था। इसी दौरान दोस्तों से विवाद हो गया तो शराब पीने के बाद घर पहुंचा। पति को नशे की हालत में देख पत्नी बिंदु (30 वर्ष) विवाद करने लगी और पति को फटकार लगाने लगी। पत्नी की बात सुन पति नाराज हो गया और पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से आरोपी पति फरार हो गया।
Read Also- इसरो ने रचा एक और नया कीर्तिमान, सफल हुआ रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक का तीसरा परीक्षण
Crime News Chhattisgarh: मामले की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहां आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




