Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    July 23, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    July 23, 2026

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
    • शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज
    • उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

    उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 23, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    नुआखाई पर स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव: अब 28 अगस्त को रहेगी छुट्टी

    रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में पदस्थ उप सचिव अंशिका पाण्डेय के स्थानांतरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने शासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने विभाग के सचिव को स्मरण-पत्र सौंपते हुए कहा है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर स्थानांतरण संबंधी निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

    संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने स्मरण-पत्र के जरिए बताया कि अंशिका पाण्डेय पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से मंत्रालय (महानदी भवन) में पदस्थ हैं। संघ का दावा है कि यह सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 फरवरी को जारी परिपत्र की भावना के विपरीत है, जिसमें सामान्यतः अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक ही स्थान पर लंबे समय तक पदस्थ रहने से बचने का प्रावधान किया गया है।

    संघ ने यह भी उल्लेख किया है कि इस विषय पर 23 जून को मुख्य सचिव को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें विभिन्न तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर स्थानांतरण की मांग की गई थी। संघ का कहना है कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया, जिससे मंत्रालय के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

    स्मरण-पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संघ का मत है कि स्थानांतरण नीति का समान रूप से पालन होने से प्रशासनिक निष्पक्षता और कर्मचारियों का विश्वास दोनों सुदृढ़ होंगे।

    संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वह लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करेगा। संघ का कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली प्रशासनिक परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.