Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Brijmohan Agarwal Latest News: समय से पहले, किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता – बृजमोहन अग्रवाल

    Brijmohan Agarwal Latest News: समय से पहले, किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता – बृजमोहन अग्रवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 18, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Brijmohan Agarwal Latest News

    Brijmohan Agarwal Latest News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पैंतीस साल तक लगातार सदस्य रहने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे अब सांसद के रुप में रायपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल काफी भावुक हो गए। उन्होंने मीडिया से बात-चीत में कहा कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता।

    Brijmohan Agarwal Latest News: बृजमोहन ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की विधानसभा का अनवरत सदस्य रहे हैं। भाजपा और रायपुर की जनता ने उन्हें लोकसभा में भेजा है और कोई भी इन दोनों में से किसी एक सदन का सदस्य रह सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा में पिछले 35 साल में 2000 से ज्यादा विधायकों के साथ मैंने काम किया है। अब देश की सबसे बड़ी पंचायत में मैं लोगों की बात को रखूंगा।

    Read Also-  बृजमोहन अग्रवाल ने विधायकी पद से दिया इस्तीफा

    Brijmohan Agarwal Latest News:  बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को यह कहना चाहता हूं कि उनका मोहन उनके लिए वैसे ही काम करेगा। उन्होंने कहा कि इन 35 सालों में विधानसभा में काम करते हुए मेरे व्यवहार, मेरे काम या मेरे कृत्य से किसी को कष्ट हुआ हो तो मैं क्षमा मांगता हूं और एक नई पारी की शुरुआत के लिए सबके प्रेम, आशीर्वाद और अपनेपन की उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस काम को करने के लिए देश की सबसे बड़ी पंचायत में जा रहा हूं वहां के लिए सभी की शुभकामनाएं मिले यही लोगों से उम्मीद करता हूं।

     बृजमोहन ने आगे कहा कि मेरे मन में कोई मलाल नहीं है। क्योकि मुझे भाजपा ने आठ बार विधायक बनाया। रायपुर की जनता ने मुझे आठ बार जिताया। आठवीं बार छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा वोटों से जिताकर विधायक बनाया। वहीं लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटों से जीता और देश के टॉप टेन में जगह दिलाई। मुझे जनता का प्यार, स्नेह, आशीर्वाद, अपनापन, लगाव इसी तरह मिलता रहे।

    Read Also-  बृजमोहन अग्रवाल अपने को डॉन समझते थे, साय सरकार  बिल्ली बना दिया – कवासी लखमा

    बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक के पद से इस्तीफा देकर सांसद का पद पास रखने का फैसला किया है। वे बतौर शिक्षा मंत्री काम करते रहेंगे। इसलिए उन्होंने हाल ही में शिक्षा विभाग के सैकड़ों स्टाफ की ट्रांसफर फाइल सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी को भेजी है। तबादला सूची में प्राचार्य, व्याख्याता, समेत हर स्तर के कर्मचारियों के नाम हैं। यह फाइल पिछले हफ्ते चली थी। समझा जाता है कि इसे अनुमोदन के लिए सीएम विष्णुदेव साय तक भेजा जा सकता है। चुनाव आचार संहिता लगने की वजह से यह तबादला सूची अटक गई थी। विधायक पद छोड़कर मंत्री रहने वाले संभवत: वे पहले सांसद हो सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bjp leader brijmohan agrawal bjp mla brijmohan agarwal brijmohan agarwal brijmohan agarwal news brijmohan agrawal brijmohan agrawal chhattisgarh brijmohan agrwal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.