Strict action against cow smugglers : में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं एवं कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही न बरतते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ी रूप न ले सके।

गौ तस्करों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्यवाही,महादेव एप और चिटफंड के पेंडिंग प्रकरणों में विवेचना में तेजी करने और तेज आवाज के डीजे पर कार्यवाही का निर्देश दिया।इसके साथ ही नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया।




