T20 WorldCup 2024 : विश्व कप टी20के सुपर 8 नाक आउट दौर में अफगानिस्तान ने मंगलवार को बंग्लादेश को पराजित कर बड़ा उलटफेर किया उसकी इस जीत से एक दिन और टेस्ट मैचों की चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया का खिताबी सफर समाप्त हो गया।
कप्तान राशिद खान (19* और चार विकेट) और प्लेयर ऑफ द मैच नवीन उल हक (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को डीएलएस के आधार पर 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया।
Read Also : युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 8वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, इस दिन होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
राशिद खान के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान ने पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री ली। अब अफगानिस्तान का सेमाफइनल में मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। किंग्सटन में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए।
बारिश के कारण कई बार मैच व्यवधान पड़ा और बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अरमान भी धुल गए क्योंकि वो आधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है।
Read Also : फर्जी दस्तावेज लगाकर 157 युवाओं ने हासिल की सरकारी नौकरी, अब बर्खास्तगी की तैयारी
इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए अफगान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। टीम की तरफ से सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला गरजा था, जिन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन की पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।