Raipur Crime News Today: रायपुर में मकान मालिक के बेटे ने अपनी किराएदार युवती के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
Read Also- छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली इन 14 ट्रेनों को फिर किया गया रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह
Raipur Crime News Today: पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष सेन की मां का गुढ़ियारी इलाके में घर है। जहां उन्होंने दो बहनों को कमरा किराए से दिया है। 25 जून की दोपहर आरोपी ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। तो वह मौका देखकर जबरन घर में घुस गया। घर पर पीड़िता अकेले थी। जिसका आरोपी ने फायदा उठा लिया।
Read Also- दिव्यांग बच्चे हेमराज को लेकर आए पिता को इलाज के लिए मौके से ही भेज दिया दिव्यांग विशेष गृह
Raipur Crime News Today: इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गुढ़ियारी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी मनीष सेन (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




