Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन

    September 7, 2026

    रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप

    September 7, 2026

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    • रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप
    • धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
    • स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज
    • ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…
    • AI और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका
    • छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन हुआ डिजिटल, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
    • किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 7, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    धमतरी। सुपेला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा ली है. महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी. आरोपी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया.

    दरअसल, जन्माष्टमी (5 सितंबर) के दिन वीणा उर्फ बबली ठाकुर की आत्महत्या की सूचना भखारा थाना पुलिस को मिली. मौके पर एफएसएल और पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की. गले पर किसी पतली वस्तु या बारीक कपड़े से गला घोंटने जैसे निशान मिले. प्रारंभिक पूछताछ में मृतिका के पति ने बताया था कि खेत से लौटने के बाद वीणा कमरे में गई थी, शाम साढ़े 5 बजे जब वह कमरे में गया तो वह संदिग्ध हालत मे मिली. घरवालों ने इसे दिल का दौरा समझ कर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया.

    पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए. जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति मानववध यानी होमीसाइडल पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदला. मृतिका के पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू को थाना बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान उसने पूरा राज उगल दिया.

    मृतिका वीणा के पति ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी पर मोबाइल में किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत का शक था. दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर शक था. इसे लेकर विवाद भी हुआ. 4 सितंबर शाम करीब 5 बजे आक्रोश में आकर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया. घटना के बाद वह घबरा गया था. कानून से बचने के लिए उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया.

    जुर्म स्वीकारने के बाद पुलिस ने आरोपी पति विवेक ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया. संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की गई. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन

    रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…

    AI और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका

    छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन हुआ डिजिटल, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.