Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    September 7, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    September 7, 2026

    ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
    • स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज
    • ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…
    • AI और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका
    • छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन हुआ डिजिटल, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
    • किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम
    • जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली
    • नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…

    ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 7, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्नातक प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने ऐसे विद्यार्थियों को अकादमिक सत्र 2026-27 के पांचवें सेमेस्टर में सशर्त प्रावधिक प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है।

    राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्नातक प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में ATKT प्राप्त विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें अकादमिक सत्र 2026-27 के पांचवें सेमेस्टर में सशर्त प्रावधिक प्रवेश दिया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर की ATKT परीक्षाएं नियमित विद्यार्थियों के साथ निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

    NSUI के लगातार आंदोलन के बाद फैसला

    ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक को लेकर NSUI और पीआरएसयू अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्रों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। सोमवार को भी NSUI नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने आंदोलन कर विद्यार्थियों की समस्या उठाई थी। छात्रों और NSUI की ओर से लगातार किए जा रहे आंदोलनों के बीच राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालयों ने विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया है।

    मामले में पुनेश्वर लहरे ने बताया कि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में हमारे आंदोलन की प्रमुख मांग थी कि जिन छात्रों को ATKT दी जा रही है, उन्हें थर्ड ईयर में प्रवेश से नहीं रोका जाना चाहिए। छात्रों के आंदोलन और आक्रोश के बाद राज्य शासन ने आदेश को वापस लिया है। अब थर्ड ईयर के विद्यार्थियों को किसी भी ATKT के कारण नहीं रोका जाएगा।

    उन्होंने कहा कि NSUI के आंदोलन के बाद छात्रों को यह बड़ी सफलता मिली है। लगभग 30 से 40 छात्रों को थर्ड ईयर में प्रवेश से वंचित किया जा रहा था। इस बड़ी सफलता के लिए पुनेश्वर लहरे ने NSUI नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों को बधाई दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    AI और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका

    छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन हुआ डिजिटल, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

    किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम

    जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.