MP Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चलती ट्रेन में एक 14 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। मंगला एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में मडगांव से ग्वालियर के लिए दादी के साथ सफर कर रही 14 वर्षीय नाबालिग को इटारसी से लेकर भोपाल तक एक युवक मोबाइल पर बार-बार अश्लील वीडियो दिखाता रहा। इस दौरान गंदे इशारे भी किए।
Read Also- हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़, 122 की मौत, आयोजक पर FIR
MP Crime News: डरी सहमी बच्ची ने अपने साथ मौजूद दादी को उसके साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद ट्रेन में ही पीड़िता की दादी ने TTE को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए TTE ने रेलवे कंट्रोल रूम बीना को इसकी जानकारी दी। हालांकि बीना स्टेशन पर पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज नही कराई गई, बल्कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।
Read Also- राजधानी में बेखौफ बदमाश, खुले आम पिस्टल लोडकर फायर करते हुए वीडियो वायरल
MP Crime News: ग्वालियर जीआरपी ने नए कानून में BNS की धारा 74 और 11/12 में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी को स्टेशन पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रेनों में एक माह में महिलाओं के साथ छेड़खानी की यह तीसरी घटना है। ग्वालियर जीआरपी थाने में शून्य पर कायमी कर रानी कमलापति थाने को जांच के लिए केस डायरी भेजी गई है।




