Train Cancelled: जांजगीर-चांपा और सारागांव रोड में रोड ओवर ब्रिज में गर्डर लॉचिंग की जानी है। इसके लिए रेलवे के द्वारा ट्राफिक कम पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके लिए मेमू स्पेशल ट्रेनों के पहिए पांच दिनों के लिए थम जाएंगे। इसके चलते कोरबा-बिलासपुर और रायगढ़ रूट के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
Read Also- खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही 50 लाख रुपए, 8वीं पास भी उठा सकते है लाभ
Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा एवं सारागांव रोड में रोड ओवर ब्रिज के गर्डर लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लेकर कार्य किया जाएगा। चांपा एवं सारागांव रोड में चांपा-कोरबा-कटघोरा सेक्शन नेशनल हाइवे में रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लांचिंग कार्य के लिए 5 दिन ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को सतर्क किया गया है।
Train Cancel List: ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
- दिनांक 19, 20, 29 जुलाई व 04 एवं 08 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त 2024 को गाड़ी संया 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08734 बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
ये गाड़ियां पहले होंगी समाप्त
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी। यह गाड़ी बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी ।
- दिनांक 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संया 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।




