Paris Olympics 2024 Opening Ceremony : ओलंपिक गेम्स 2024 का आगाज हो गया है. इस बार यह खेल फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे हैं. 26 जुलाई की रात इन खेलों का भव्य आगाज हुई. 27 जुलाई से शुरू होने वाले यह खेल 11 अगस्त तक चलेंगे. ओपनिंग सेरेमनी के मौके पर सीन नदी का नजारा देखने लायक था. चारों तरफ रोशनी थी. सभी एथलीट नाव पर सवार दिखे. ये पहली बार हुआ जब ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम के बाहर नदी किनारे हई.
Read Also : श्रीलंका को लगे 3 बड़े झटके, एक की उंगली टूटी, दूसरा चोटिल, तीसरा पहुंचा अस्पताल
चार घंटे चली सेरेमनी में पॉप स्टार लेडी गागा, आया नाकामुका जैसे सुपर स्टार्स ने परफॉर्म किया. ओपनिंग सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए 6 KM लंबी परेड ऑफ नेशंस हुई, जिसमें 206 देशों के 6500 से ज्यादा के एथलीट्स ने 94 बोट पर सवार होकर हिस्सा लिया.
परेड ऑफ नेशंस में सबसे पहले ग्रीस का दल आया, क्योंकि इसी देश में मॉर्डन ओलंपिक गेम्स का आगाज हुआ था. दूसरे नंबर पर रिफ्यूजी टीम आई. इसमें भारतीय दल 84वें नंबर पर आया. देश की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और अचंता शरत कमल तिरंगा थामे नजर आए.
🇮🇳🙌 𝗖𝗮𝗿𝗿𝘆𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗵𝗲 𝗵𝗼𝗽𝗲𝘀 𝗼𝗳 𝗮 𝗯𝗶𝗹𝗹𝗶𝗼𝗻! Here's a look at our Indian contingents at the opening ceremony across the years.
🇫🇷 The opening ceremony in Paris is the first time the event has been held outside of a stadium! A magical ceremony held in and… pic.twitter.com/aPgU4MYfmQ
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) July 26, 2024
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस के दिग्गज अचंत शरत कमल अपना पांचवां ओलंपिक खेल रहे हैं. यह दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने स्पोर्ट्स से ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय पुरुष खिलाड़ी कुर्ता बंडी सेट पहनकर उतरे. जबकि महिला खिलाड़ी भारत के तिरंगे झंडे को दर्शाती हुई मैचिंग साड़ी में दिखीं.
Read Also : बर्थडे स्पेशल : जब नेपोटिज्म पर कृति सेनन का छलका दर्द, अपने बयान से हिला दी थी फिल्म इंडस्ट्री
पेरिस ओलंपिक में भारत ने भेजे 117 एथलीट
पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल में कुल 117 एथलीट हैं. 117 सदस्यों के दल में तीन खेलों एथलेटिक्स (29), निशानेबाजी (21) और हॉकी (19) में सबसे अधिक खिलाड़ी हैं. 40 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं. इस बार 70 पुरुष जबकि 47 महिलाएं पार्टिसिपेट कर रही हैं.
पिछली बार कैसा था भारत का प्रदर्शन
टोक्यो में हुए ओलंपिक गेम्स में पिछली बार भारत ने रिकॉर्ड 7 मेडल जीते थे. यह इतिहास में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन था. इस बार मेडलों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है. भारत इन खेलों में अब तक 35 मेडल जीत चुका है.




