Actress Kriti Sanon Birthday : बॉलीवुड की कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिनको विरासत में एक्टिंग नहीं मिली हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। कृति सेनन भी ऐसी ही एक्टर हैं, जिन्हें इंडस्ट्री का आउटसाइडर कहा जाता है। आज कृति अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात रखी थी।
Read Also : श्रीलंका को लगे 3 बड़े झटके, एक की उंगली टूटी, दूसरा चोटिल, तीसरा पहुंचा अस्पताल
उन्होंने कहा था, ”हर किसी की अपनी जर्नी होती है। अगर मैं एक फिल्मी परिवार से होती, तो मेरे लिए काम करना आसान होता। लोग मुझे पहले से ही जानते और मुझे जल्दी मौके मिलते। लेकिन मैं एक साधारण परिवार से हूं, इसलिए मुझे अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनानी पड़ी।”
Read Also : आज से शुरू होगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : शिविर के माध्यम से होगा समस्याओं का त्वरित निराकरण
बड़ेपर्दे का अब जाना माना चेहरा बन चुकी कृति दिल्ली से हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ। पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, तो मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की प्रोफेसर। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से की और नोएडा के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की। इसके साथ उन्होंने मॉडलिंग भी की। कृति को पहला बड़ा ब्रेक हिंदी सिनेमा में नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में मिला।
Read Also : इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में प्रस्ताव विचाराधिन नहीं, मंत्री का बड़ा बयान
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपरस्टार महेश बाबू की तेलुगू थ्रिलर फिल्म ‘नेनोक्काडाइन’ से की थी। बॉलीवुड डेब्यू टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती’ से किया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके लिए उन्हें ‘आईफा अवॉर्ड स्टार डेब्यू ऑफ द इयर फीमेल’ अवॉर्ड भी मिला।




