Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी लाएगी एक और मेडल

    Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी लाएगी एक और मेडल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Paris Olympics 2024 : भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला मेडल लाने वाली स्टार शूटर मनु भाकर से एक और मेडल की उम्मीद अब जाग गई है। इस बार मनु भाकर अकेली नहीं हैं, उनके साथ सरबजोत सिंह ने भी शानदार निशाना साधा और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है। हालांकि अभी मेडल पक्का नहीं हुआ है। मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी मेडल पक्का करने से बाल बाल चूक गई। अगर जरा सा निशाना और ठिकाने पर लगता तो मेडल पक्का हो जाता। इतना नहीं, भारत के पास गोल्ड और सिल्वर भी जीतने का चांस होता। लेकिन अब अगर मेडल जीते भी तो वो कांस्य पदक से ज्यादा नहीं होगा।

    Read Also : 65वें जन्मदिन पर Sanjay Dutt ने फैंस को दिया तौहफा, अपनी नए फिल्म का पोस्टर किया शेयर

    10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहुंचा भारत 

    मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी। भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था। मनु और सरबजोत ने टीम इवेंट में पदक के दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना मंगलवार को कोरिया से होगा।

    Read Also : अवैध रुप से संचालित मिठाई एवं सोनपापड़ी कारखानो पर खाद्य विभाग का छापा

    तीसरे नंबर पर रही मनु और सरबजोत की जोड़ी  

    मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 580 अंक हासिल किए। इस इवेंट में पहले नंबर पर तुर्की की टीम रही, जिसके पास 582 अंक थे। वहीं सर्बिया की टीम 581 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही। अब तुर्की और सार्बिया के बीच गोल्ड के लिए मुकाबला होगा। जो टीम जीतेगी, वो गोल्ड ले जाएगी, वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मिलेगा। भारत के पास जहां 580 अंक थे, जो हमने आपको पहले ही बताया, वहीं कोरिया की टीम ने 579 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। भारत और कोरिया के बीच होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वो कांस्य पदक हासिल करेगी, वहीं जो टीम हारेगी, वो बाहर हो जाएगी।

    Read Also : 5 Symptoms Of Thyroid : ये 5 संकेत बताते हैं आपका Thyroid Levels बढ़ने वाला है! तुरंत कंट्रोल करना है जरूरी

    रमिता जिं​दल बाहर 

    उधर बात करें भारत की रमिता जिंदल की तो वे महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही। रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145.3 स्कोर किया। वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थी जब एलिमिनेशन शुरू हुआ। इसके बाद उसने 10.5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गई। अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई। रविवार को क्वालीफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थी। हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bronze madle jindal bahar news khas khabar today khas khabar today news manu bhaker news Paris Olympics 2024 today breaking news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.