Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में 26 में 5 जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा 614.4 मिमी पानी गिर चुका है। अगस्त में अच्छी बारिश होने का ट्रेंड रहा है।
Read Also- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाली नोटों का व्यापार करने वाले 2 गिरफ्तार
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: आगामी 48 घंटे में रायपुर समेत सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर व नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं कोरिया, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर व कोरबा जिले में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
Read Also- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत
बिलासपुर में बारिश का 10 साल का टूटा रेकॉर्ड
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 6723.3 एमएम बारिश हो चुकी है। आंकड़ों पर जाएं तो पिछले 10 सालों में अब तक की यह रिकार्ड बारिश है। इस बार आषाढ़ में कम बारिश की कमी सावन ने पूरी कर दी। बल्कि आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक का 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। गुरुवार को सुबह से ही झड़ी लगी रही।




