Doctors Strike in MP: मध्य प्रदेश में आज स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई रहेंगी. मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. गुरुवार रात 12 बजे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश के 3000 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. ऐसे में असप्तालों में ‘बंद’ जैसे हालात रहेंगे. डॉक्टरों की हड़ताल कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में है.
Read Also- बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
एमपी में डॉक्टरों की हड़ताल
Doctors Strike in MP: मध्य प्रदेश में गुरुवार देर रात 12 बजे प्रदेश भर के 3000 डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस के विरोध में हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने प्रदेश में डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की है.
Read Also- जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, मचा हड़कंप
PM-CM को लिखा पत्र
Doctors Strike in MP: मध्य प्रदेश शासकीय और स्वशाषि चिकित्सक महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने CM मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री के नाम पत्र लिखा है. डॉक्टरों ने पत्र में 14 अगस्त की रात पश्चिम बंगाल के आरजी मेडिकल कॉलेज में आंदोलन कर मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की है. साथ ही हमले का भी जिक्र करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है.
पेन डाउन आंदोलन
दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच मेडिकल कॉलेज/अस्पताल परिसर में डॉक्टरों का पेन डाउन आंदोलन होगा. शनिवार को दोपहर 12 से 1 के बीच डॉक्टर OPD बंद कर सभी अपने संस्थान के पोर्च/सभागार में एकत्रित होकर महिला चिकित्सक की आत्मा की शांति एवं शासन-प्रशासन को एक कड़ा संदेश देने के लिए अपने संस्थान के नजदीक बाहर आकर आधे घंटे की रैली निकालकर ज्ञापन प्रेषित करेंगे.




