Chhattigarh Today News : छत्तीसगढ़ में तोता या दूसरे पक्षी पालने पर कार्रवाई के आदेश थे। इस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। गुरुवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से इसे लेकर नया आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि फिलहाल तोते और दूसरे पक्षियों के पालने वालों पर कार्रवाई न करें।
Read Also : छत्तीसगढ़ सरकार की नेक पहल : त्रिपुरा और केरल को 15 – 15 करोड़ रूपये देगी राज्य सरकार, प्राकृतिक आपदा से दोनों राज्यों में हुआ है नुकसान
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि घरों में पाले गए तोते और अन्य पक्षी के संबंध में राज्य सरकार की ओर से पूर्व में जारी निर्देश को वन विभाग ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस संबंध में वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली से तकनीकी मार्गदर्शन लिया जाएगा। जिनके घरों में तोते हैं, उन्हें इसकी लिखित सूचना नजदीकी वन विभाग के कार्यालय में देनी होगी।
Read Also : CG में भालुमुड़ा-सारडेगा रेल लाइन को मोदी कैबिनेट में मिली मंजूरी, CM विष्णुदेव साय ने स्वीकृति मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख कार्यालय से 23 अगस्त को कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे। रायपुर जिला सहित प्रदेश में कानूनन संरक्षण पाए तोते और अन्य पक्षियों की धड़ल्ले से बिक्री के संबंध में कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। अब इसी आदेश में संशोधन करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) छत्तीसगढ़ अटल नगर, रायपुर ने सभी मुख्य वन संरक्षक और वनमण्डालधिकारी को पत्र भेजा है।




