Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजधानी में जमकर गरजे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- अब सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ, तो छत्तीसगढ़ भवन में मंत्रियों को ठहरने नहीं देंगे

    राजधानी में जमकर गरजे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- अब सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ, तो छत्तीसगढ़ भवन में मंत्रियों को ठहरने नहीं देंगे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 31, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Statement of MP Chandrashekhar Azad

    Statement of MP Chandrashekhar Azad: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीम आर्मी चीफ और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, अगर आज के बाद सतनामी समाज के लोगों के साथ अन्याय हुआ, तो दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में एक भी मंत्री को ठहरने नहीं देंगे। एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ भवन तक अपने हिसाब से स्वागत करेंगे।

    दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद लोगों की रिहाई को लेकर रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने जनसभा का आयोजन किया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, आज जो लोग जेल में है, उन लोगों ने आपके हितों की रक्षा की है। जब वो बाहर आएंगे तो फूल से उनका स्वागत करेंगे। आने वाले दिनों में हरियाणा और जम्मू चुनाव होने के बाद संसद का सत्र है।

    जेल से रिहा नहीं हुए तो छग में कदम नहीं रखूंगा
    Statement of MP Chandrashekhar Azad:  अगर अक्टूबर तक सतनामी समाज के लोगों को जेल से रिहा नहीं किया गया, तो मैं छत्तीसगढ़ में कदम नहीं रखूंगा। अगर हमें भूख हड़ताल करनी पड़ी, प्रदर्शन करना पड़ा, सड़कों पर उतरना पड़ा तो हम सब कुछ करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं छत्तीसगढ़ में कभी अपनी शक्ल नहीं दिखाऊंगा।

    अब आर-पार की लड़ाई
    चंद्रशेखर ने कहा कि, मैं आपकी ताकत को जनता हूं। एक इशारा कर दूं तो छत्तीसगढ़ बंद हो जाएगा। लेकिन मैं चाहता हूं आप लोग संवैधानिक रूप से चलें। मैं वादा करता हूं। एक महीने में हरियाणा जम्मू का चुनाव हो जाएगा। 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ भवन का घेराव करेंगे। जब तक जेल में बंद लोग छूटेंगे नहीं आंदोलन करेंगे। अब आर-पार की लड़ाई है।

    11 तारीख को दिल्ली में रैली है, वहां भी इस मुद्दे को उठाएंगे। आप लोग भी रैली में शामिल हों। नवजवान साथियों से अनुरोध है कि बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे।

    प्रशासन याद रखे, सरकारें पलटते रहती हैं
    Statement of MP Chandrashekhar Azad:  चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सामान्य वर्ग के लोग फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे हैं। उसकी जांच कर भंडाफोड़ किया जाए। जाति प्रमाण-पत्र के 50 साल पुराने दस्तावेज मांगे जाते हैं, वो व्यवस्था खत्म की जाए। पुलिस और प्रशासन लोगों से कहना चाहता हूं कि आंदोलन करने वालों को डराया जाता है। प्रशासन के लोग याद रखे। सरकारें पलटती रहती हैं।

    कहीं ऐसा न हो सरकार कमजोर वर्ग के हाथ में आ जाए। रिटायरमेंट के बाद भी जांच करवा सकते हैं। भीम आर्मी की मांगें और ज्ञापन पढ़ रहा हूं। एक वचन दे रहा हूं, जुबान दे रहा हूं, वरना कभी लौटकर छत्तीसगढ़ नहीं आऊंगा। इसे लेकर भीम आर्मी ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।

    भीम आर्मी ने रखी यह मांगें

    • अमर गुफा की घटना की सीबीआई जांच हो।
    • आगजनी और हिंसा की सीबीआई जांच हो।
    • जितने लोग गिरफ्तार किए गए उनको बिना शर्त रिहा करें।
    • राज्य सरकार प्रमोशन में भी आरक्षण लागू करे।
    • जिसकी जितनी भागीदारी उसको उतनी हिस्सेदारी मिले।
    • जातिगत जनगणना के बाद SC को 16 प्रतिशत आरक्षण मिले।
    • न्यूनतम वेतन कम से कम 700 रुपए प्रतिदिन किया जाए।
    • प्रदेश में निशुल्क शिक्षा और सामान शिक्षा व्यवस्था लागू हो।
    • सभी अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों को पढ़ाया जाए।
    • सरकारी संपत्ति का निजीकरण खत्म कर राष्ट्रीयकरण किया जाए।
    • क्रीमी लेयर व्यवस्था को खत्म किया जाए।
    • मुसलमानों, आदिवासियों की मॉब लॉन्चिंग प्रणाली को खत्म किया जाए।
    • आवारा पशुओं के नाम पर आबंटित जमीन में गौ शाला बनाकर भेजा जाए, क्योंकि ज्यादातर दुर्घटना आवारा मवेशियों के कारण हो रही है।
    • छत्तीसगढ़ में सामान्य वर्ग के लोग फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे हैं। उसकी जांच कर भंडाफोड़ किया जाए।
    • जाति प्रमाण-पत्र के 50 साल पुराना दस्तावेज मांगे जाते हैं, वो व्यवस्था खत्म की जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chandrashekhar azad chandrashekhar azad lok sabha chandrashekhar azad lok sabha speech chandrashekhar azad sansad chandrashekhar azad speech nagina mp chandrashekhar azad Statement of MP Chandrashekhar Azad
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.