Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना कोलुआ गांव की है, जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। पीड़िता का परिवार ईंट बनाने का काम करता है।
Read Also- शादी का वादा कर भगा ले गया अपने साथ, फिर बंद कमरे में कई दिनों तक बुझाता रहा जिस्म की आग, आरोपी गिरफ्तार…
Madhya Pradesh Crime News: पीड़िता ने बताया कि, देर रात पड़ोस में रहने वाले प्रद्युमन मीना ने नाबालिग को मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
Read Also- पोस्टिंग के 5 दिन बाद ही हटाए गए लोकायुक्त SP, दुर्गेश कुमार राठौर संभालेंगे नए एसपी की कमान, आदेश जारी
Madhya Pradesh Crime News: मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रद्युमन मीना के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।




