Train Cancel in Chhattisgarh: इस समय देश भर में पितृपक्ष चल रहा है। पितृपक्ष पर लोग अपने पितरों का तर्पण करते हैं, इसके बाद नवरात्रि और दशहरा आएगा। इसमें बहुत से लोग अपने घर जाते हैं, ऐसे लोगों को हम बता दें कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर ट्रेनें बिलासपुर-कटनी रूट की हैं, जो कि 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। ऐसे में अगर आप घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Read Also- IAS के नाम बनाया फर्जी वाट्सऐप एकाउंट, लोगों से ठगी की कोशिश
हो रहा है काम
Train Cancel in Chhattisgarh: बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है, इसके अंतर्गत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम किया जाएगा, रेलवे के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को और भी सुचारू और नई गाड़ियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में भी बढ़ोतरी होगी।
Train Cancel in Chhattisgarh: बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का कार्य 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर’ 2024 तक किया जाएगा, जिसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, ये गाड़ियां रद्द की गई है।
Read Also- कथित फर्जी मुठभेड़ के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, थाने के सामने निकाली रैली
रद्द रहेंगी ये गाड़ियां
1. दिनांक 30 सितंबर से 11 अक्टूबर’ 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 01 से 12 अक्टूबर’ 2024 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. दिनांक 30 सितंबर से 10 अक्टूबर’ 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. दिनांक 02 से 12 अक्टूबर’ 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5. दिनांक 02 से 11 अक्टूबर’ 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6. दिनांक 03 से 12 अक्टूबर’ 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7. दिनांक 01 से 09 अक्टूबर’ 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8. दिनांक 02 से 10 अक्टूबर’ 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9. दिनांक 04, 07, 09 एवं 11 अक्टूबर’ 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
10. दिनांक 05, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर’ 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
11. दिनांक 03, 07 एवं 10 अक्टूबर’ 2024 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12. दिनांक 04, 08 एवं 11 अक्टूबर’ 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13. दिनांक 04, 08 एवं 11 अक्टूबर’ 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14. दिनांक 05, 09 एवं 12 अक्टूबर’ 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15. दिनांक 06 एवं 08 अक्टूबर’ 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16. दिनांक 07 एवं 09 अक्टूबर’ 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17. दिनांक 06 अक्टूबर’ 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18. दिनांक 07 अक्टूबर’ 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19. दिनांक 03 एवं 10 अक्टूबर’ 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20. दिनांक 05 एवं 12 अक्टूबर’ 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21. दिनांक 03 से 11 अक्टूबर’ 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
22. दिनांक 03 से 11 अक्टूबर’ 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
23. दिनांक 05, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर’ 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
24. दिनांक 05, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर’ 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
25. दिनांक 02 से 11 अक्टूबर’ 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
26. दिनांक 03 से 12 अक्टूबर’ 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
इनका बदलेगा रूट
1. दिनांक 02 से 10 अक्टूबर’ 2024 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी
2. दिनांक 02 से 10 अक्टूबर’ 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।




