Panna News: मध्य प्रदेश में एक बार मानवता शर्मसार हुई है। मामला पन्ना से समाने आया है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पानी में तैरता हुआ नवजात शिशु के शव दिखा। जिसे देख उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को पानी से बाहर निकाला।
Read Also- बिजनेसमैन की पसंद बनी बुंदेलखंड की धरती, 19 हजार करोड़ का मिला प्रस्ताव, CM मोहन ने कहा- ’30 हजार रोजगार का होगा सृजन’
जानकारी के अनुसार, नगर के नेशनल हाईवे 39 से लगे काष्ठगार के पास स्थित नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला तब सामने आया जब नेशनल हाईवे-39 पर मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने पानी की सतह पर तैर रहे इस नवजात शिशु के शव को देखा तो हैरान रह गए। लोगों के द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
Read Also- टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए 5 दिन से आंदोलन पर छात्र, कहा- स्कूल से ‘बागरी’ सर नहीं जाएंगे…
बताया जा रहा है कि, शायद किसी ने नवजात शिशु को जन्म के कुछ देर बाद ही जीवित या मृत अवस्था में यहां लाकर डाल दिया। पानी में पड़े होने की वजह से शव का आकार बड़ा लगने लगा है, ऐसा किसके द्वारा और क्यों किया गया यह तो नवजात शिशु के पीएम और पुलिस विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।




