Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए 5 दिन से आंदोलन पर छात्र, कहा- स्कूल से ‘बागरी’ सर नहीं जाएंगे…

    टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए 5 दिन से आंदोलन पर छात्र, कहा- स्कूल से ‘बागरी’ सर नहीं जाएंगे…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 26, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments4 Mins Read
    Jabalpur News
    Jabalpur News

    Jabalpur News: कहते हैं कि गुरु और शिष्य के बीच एक अनोखा रिश्ता होता है। यही अनोखा रिश्ता उस वक्त देखने को मिला, जब एक शिक्षक का ट्रांसफर होने पर स्कूल के तमाम बच्चे रोने लगे और वह ट्रांसफर रुकवाने के लिए धरने पर बैठ गए। स्कूल के तमाम छात्र-छात्राएं बीते 5 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि अगर दो दिनों के अंदर शिक्षक का ट्रांसफर नहीं रुकवाया गया तो वह भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।

    मामला जबलपुर के सिहोरा ब्लॉक के परसवाड़ा हाई सेकेंडरी स्कूल का है। स्कूल के छात्रों और शिक्षक के बीच अनोखा लगाव इन दिनों चर्चा का विषय बन हुआ है। यह मामला तब सामने आया, जब स्कूल के शिक्षक रामशरण बागरी का अतिशेष के तहत ट्रांसफर होने का आदेश आया और छात्रों ने इसका विरोध करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया।

    Read Also-  हैदर से हरिनारायण बने युवक के घर पर हमला, आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो बैठा अनशन पर

    शहर से 60 किलोमीटर दूर है स्कूल
    रामशरण बागरी 2006 से हाई सेकेंडरी स्कूल परसवाड़ा में पढ़ा रहे हैं। कुछ वर्षों से प्रभारी प्रिंसिपल के रूप में भी काम कर रहे हैं। उन्होंने न केवल छात्रों को शिक्षा दी, बल्कि स्कूल की स्थिति में भी बड़ा सुधार किया। ये स्कूल शहर से 60 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आने में अन्य शिक्षक कतराते हैं। फिर भी रामशरण बागरी ने इस स्कूल का कायाकल्प किया, जिससे यहां की शिक्षा गुणवत्ता बढ़ी और परिणामस्वरूप स्कूल का परिणाम 80-90% तक पहुंच गया। इस स्कूल का परिणाम जबलपुर जिले में तीसरे स्थान पर आता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षक रामशरण बागरी ने अपने कार्य में कितनी मेहनत की है।

    5 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र
    जब छात्रों को उनके ट्रांसफर की खबर मिली तो उन्होंने इसका विरोध करने का निर्णय लिया। छात्रों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपने प्रिय शिक्षक को स्कूल से जाने नहीं देंगे। कुछ छात्राओं गंगा बर्मन, दीपिका पटेल और मोनिका तिवारी ने बताया कि अगर उनके शिक्षक का ट्रांसफर हुआ तो वे स्कूल से अपना नाम कटवाकर टीसी निकाल लेंगी। उनका कहना है कि बागरी सर ने न केवल पढ़ाई में उनकी मदद की, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। छात्राओं का कहना है कि वैसे ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और ऐसे समय में हमारे शिक्षक को हम लोगों से छीना जा रहा है।

    Read Also-  महिला सिपाही निकली मास्टरमाइंड, सब इंस्पेक्टर का मर्डर, कार से कुचला

    शिक्षक के ट्रांसफर से अभिभावकों में भी नाराजगी
    अभिभावकों में भी इस फैसले के प्रति आक्रोश है। सतीश कुमार कुर्मी जो एक अभिभावक हैं, उनका कहना है कि शिक्षक रामशरण बागरी ने न केवल बच्चों को शिक्षित किया, बल्कि पूरे स्कूल का वातावरण बदल दिया। ऐसे समय में शिक्षक का जाना स्कूल के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। इससे पहले हमारे गांव में कई शिक्षक आए, लेकिन पढ़ाई का स्तर कभी नहीं बदला। जब आज हमारे गांव में शिक्षा का स्तर बदल रहा है तो ऐसे समय में शिक्षक का ट्रांसफर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

    स्कूल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना उनका सपना
    शिक्षक रामशरण बागरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा देना रहा है और स्कूल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना उनका सपना था। हालांकि, वे सरकार के आदेशों का सम्मान करते हैं, लेकिन छात्रों का यह प्रेम उन्हें भावुक कर देता है। वहीं पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने मामले को गंभीरता से लिया और बताया कि वे इस पर पुनर्विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ तो इस ट्रांसफर के आदेश को रोका जा सकता है, लेकिन यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया है।

    Read Also-  मध्यप्रदेश के OBC वर्ग के 50 बच्चे जाएंगे विदेश, टॉप यूनिवर्सिटी में करेंगे पढ़ाई

    नहीं रुका शिक्षक का ट्रांसफर को तो करेंगे भूख हड़ताल
    वहीं छात्रों का आंदोलन अब पांचवे दिन में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने यह भी धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उनका कहना है कि शिक्षक रामशरण बागरी ने उनके जीवन को बेहतर बनाया है और वे उन्हें किसी भी हाल में खोना नहीं चाहते। यह कहानी न केवल शिक्षक और छात्रों के बीच के रिश्ते की गहराई को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि एक अच्छे शिक्षक का समाज पर कितना प्रभाव हो सकता है। रामशरण बागरी जैसे शिक्षक, जो बच्चों के जीवन को संवारने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा देते हैं, वास्तव में समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    jabalpur jabalpur crime news jabalpur hindi news jabalpur latest news jabalpur news jabalpur news aaj ki jabalpur news in hindi jabalpur news live jabalpur news mp jabalpur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    मोहन यादव कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, मध्यप्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

    मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने बड़ा कदम, NAAC की तर्ज पर बना SAAC; 341 संस्थानों का होगा मूल्यांकन

    मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    ‘सभी नागरिकों के लिए समान कानून जरूरी’, यूसीसी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश

    अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.