Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पहले बाड़ी में, फिर हाईवे किनारे दफनाया शव, ऐसे खुला हत्या का राज

    महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पहले बाड़ी में, फिर हाईवे किनारे दफनाया शव, ऐसे खुला हत्या का राज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Gariaband Crime News
    Gariaband Crime News

    Gariaband Crime News:  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसकी लाश को बाड़ी में दफना दी। पकड़े जाने के डर से शव का निकाला और हाईवे किनारे गाड़ आए। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ढोल सराई गांव निवासी रोहित मरकाम (33) की शादी करीब साल भर पहले पेंड्रा निवासी समारी बाई से हुई थी। समारी घर की इकलौती बेटी है। उसके पिता नहीं थे, इसके कारण रोहित सास की देखभाल करने के लिए अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था।

    ससुर से बोली- पति आंध्र प्रदेश काम करने गया
    इसी बीच अगस्त महीने में नवाखाई में जब रोहित घर नहीं पंहुचा तो पिता पुनीत राम उसके ससुराल पहुंच गए। वहां उन्होंने बेटे के बारे में बहू से पूछा तो उसने बताया कि रोहित कमाने की बात कहकर करीब एक माह पहले आंध्र प्रदेश गया था, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। बहू की बात सुनकर रोहित के पिता को यकीन नहीं हुआ। जब काफी कोशिशों के बाद बेटे का पता नहीं चला तो उन्होंने गांव वालों से रायशुमारी कर 2 दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने रोहित की जांच शुरू की और पत्नी समारी और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

    Read Also-  ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता की मां को TI ने जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    प्यार के बीच में रोड़ा बन रहा था पति
    Gariaband Crime News:   पुलिस का कहना है कि पहले तो समारी बाई गोलमोल जवाब देती रही। संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो समारी बाई ने बताया कि, उसका ध्रुवागुड़ी निवासी प्रकाश कश्यप से प्रेम संबंध है। रोहित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद वह हमारे प्यार में रोड़ा बन रहा था। इसके बाद समारी बाई ने प्रकाश के साथ मिलकर रोहित को मारने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर 15 जुलाई को रोहित की हत्या कर दी। रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या के बाद दोनों ने शव को पहले पेंड्रा गांव में ही बाड़ी में दफना दिया।

    कब्र खोदकर दूसरी जगह शिफ्ट के किए डेडबॉडी
    Gariaband Crime News:   समारी बाई ने पुलिस को बताया कि रोहित के पिता लगातार पूछताछ करने लगे थे, जिससे वह घबरा गई। पकड़े जाने की डर से प्रेमी के साथ मिलकर उसने बाड़ी से शव बाहर निकाला और 20 किमी दूर नेशनल हाईवे किनारे दफना आए। इस दौरान कुछ बॉडी पार्ट्स वहीं छूट गए थे।

    Read Also-  दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

    नेशनल हाईवे किनारे शव टुकड़ों में मिला
    पुलिस ने बताया कि रोहित की पत्नी संदिग्ध थी। पूछताछ में बताए गई जगह पर गए, वहां से बॉडी के कुछ पार्ट्स बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी जगह नेशनल हाईवे किनारे से आधा शव मिला है। बाकी शव बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    महिला गिरफ्तार और प्रेमी गिरफ्तार
    मैनपुर SDOP बाजी लाल सिंह ने बताया कि मैनपुर तहसीलदार रमाकांत केवर्त और बीएमओ गजेंद्र नेगी की मौजूदगी में कब्र खोदकर लाश निकाली गई है। महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। हत्या किस तरह से की गई और कैसे उसे दफनाया गया। आरोपी प्रेमी प्रकाश कश्यप गांव पेंड्रा में गल्ले की करीब 3 साल से दुकान संचालित कर रहा था। समारी का घर उसकी दुकान के सामने ही है। इस दौरान रोहित की पत्नी से अफेयर हो गया, जो शादी के बाद भी चल रहा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg gariaband news gariaband gariaband crime news gariaband latest news gariaband news gariaband news cg gariaband news today gariaband today news gariyaband crime news gariyaband news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.