Chhattisgarh Sucide News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नेवसा गांव में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने घर जमाई पति को पसंद नहीं करती थी और प्रेमी के साथ भाग गई थी। दोनों ने नेवसा गांव के खेत में एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना ग्राम पंचायत नेवसा के मंदरवानी गांव की है, जहां युवती रहती थी। स्थानीय लोगों ने खेत के पास पेड़ से लटकते हुए दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।




