Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    September 11, 2026

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    • नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ
    • नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा
    • ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रमेश बैस की राजनीति में फिर वापसी, रायपुर-दक्षिण उपचुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा के सक्रिय सदस्य बने

    रमेश बैस की राजनीति में फिर वापसी, रायपुर-दक्षिण उपचुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा के सक्रिय सदस्य बने

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 19, 2024 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Ramesh Bais Latest News
    Ramesh Bais Latest News

    Ramesh Bais Latest News: रायपुर लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके और तीन राज्यों में राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बैस एक बार फिर भाजपा का सक्रिय बन गए हैं। रायपुर-दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की सरगर्मी के बीच उन्होंने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। राजनीतिक प्रेक्षक बैस का फिर से प्रदेश की सक्रिय राजनीति में प्रवेश को लेकर कई मायने निकाल रहे हैं।

    बैस ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता होने के कारण पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा। अगर कोई कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम सक्रिय होकर करता है तो इस पर सक्रिय राजनीति का सवाल नहीं उठना चाहिए है। जो ईमानदारी से काम करता है वही सक्रिय सदस्य है। मैं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरा समय दूंगा।

    Read Also-  छात्र संघ चुनाव की मांग को कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र, दावेदारों ने किया आत्मदाह का प्रयास

    Ramesh Bais Latest News:  उन्हाेंने कहा कि जनसंघ के समय से मैं पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। कुछ वर्षों तक संवैधानिक पद पर पदस्थ होने के कारण मैंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब पुन: मुझे सक्रिय सदस्य बनाने के लिए भाजपा संगठन के कुछ कार्यकर्ता मेरे पास आए हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हर प्रदेश को लक्ष्य दिया जाता है कि सदस्यों की संख्या बढ़ाएं। जब भी संगठन का चुनाव होता है तो पार्टी ज्यादा सदस्य बनाने के लिए काम करती है।

    प्रदेश के सारे कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का फिर से रिन्युअल हो रहा है। प्रदेश में ला एंड आर्डर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि कोई भी सरकार नहीं चाहती है कि प्रदेश का ला एंड आर्डर खराब हो। अचानक कोई घटना होती है तो सरकार में उसमें क्या करेगी। फिर भी छुटपुट घटना हो रही है तो सरकार इसके नियंत्रण लिए काम कर रही है।

    Read Also-  अंबिकापुर एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले ही शुरू हुआ विरोध, हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति ने फूंका बिगुल.. जाने क्या है वजह

    1978 में हुई थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
    Ramesh Bais Latest News:  रमेश बैस के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1978 में हुई, जब वह पहली बार रायपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए। इसके बाद, 1980 में वह अविभाजित मध्यप्रदेश से विधायक चुने गए। 1989 में उन्होंने पहली बार रायपुर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव जीता।

    इसके बाद, बैस ने 1996, 1998, 1999, 2004, 2009, और 2014 तक लगातार सात बार सांसद के रूप में चुनाव जीते। इस दौरान वे विभिन्न केंद्र सरकारों में मंत्री भी रहे। 29 जुलाई 2019 को उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद, उन्होंने झारखंड और महाराष्ट्र में भी राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाली। हाल ही में, उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से विदाई ली और अब अपने गृहराज्य छत्तीसगढ़ आ चुके हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news hindi news jharkhand news latest news raipur news raipur news ramesh bais Ramesh bais ramesh bais latest news Ramesh bais news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.