Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026

    जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026

    जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त
    • ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा
    • चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित
    • ‘हनुमान अंश’ पर CM साय का बड़ा ऐलान, फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सरकार करेगी विचार
    • शशिकांत के इलाज के लिए आगे आए CM साय, एम्स में भर्ती कराया, 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » संयुक्त राष्ट्र में सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था… है और रहेगा

    संयुक्त राष्ट्र में सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था… है और रहेगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 9, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Statement of Sudhanshu Trivedi
    Statement of Sudhanshu Trivedi

    Statement of Sudhanshu Trivedi: राज्यसभा सासंद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को खूब धोया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ पाकिस्तान की भागीदारी तब शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में जम्मू और कश्मीर के विवादित क्षेत्र में शांति सैनिकों को तैनात किया।

    Statement of Sudhanshu Trivedi:  भाजपा सांसद सुंधाशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान के इस दावे पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह अनावश्यक उल्लेख है। त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर इस प्रतिष्ठित संस्था को उसके एजेंडे से भटकाने का प्रयास किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने अपने उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और पाकिस्तान की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, हैं और रहेंगे।

    Read Also-  ‘इनकी 4 पुश्ते आ जाएं तो भी आर्टिकल 370 बहाल नहीं होगी’… JK के मुद्दे पर मोदी-शाह की दो टूक

    झूठ से बचे पाकिस्तान
    त्रिवेदी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोगों ने हाल ही में अपने लोकतांत्रिक और चुनावी अधिकार का इस्तेमाल करके नई सरकार चुनी है। पाकिस्तान को इस तरह की बयानबाजी और झूठ से बचना चाहिए, क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदलेंगे।

    अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सुंधाशु त्रिवेदी ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संसदीय और विधानसभा के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं, इसलिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच का इस्तेमाल इस प्रकार के गैर-तत्वपूर्ण और भ्रामक शब्दों का उल्लेख करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

    Read Also-  मेधावी छात्रों के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी

    राजीव शुक्ला ने भी लगाई लताड़
    Statement of Sudhanshu Trivedi:  कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में लताड़ लगा चुके हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने अनावश्यक रूप से कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर गलत जानकारी फैलाता है। मगर जमीनी हकीकत अलग है। शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान को झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने की आदत है।

    कोई ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती
    शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जम्मू और कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला। इसके बाद से उन्होंने कश्मीर के खिलाफ साजिश रचना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दो दिन पहले उन्होंने अनुच्छेद 370 को बहाल करने के उद्देश्य से जम्मू और कश्मीर विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    sudhanshu trivedi sudhanshu trivedi debate sudhanshu trivedi latest sudhanshu trivedi latest debate sudhanshu trivedi live sudhanshu trivedi news sudhanshu trivedi on hindu sudhanshu trivedi speech
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.