Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026

    जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026

    जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त
    • ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा
    • चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित
    • ‘हनुमान अंश’ पर CM साय का बड़ा ऐलान, फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सरकार करेगी विचार
    • शशिकांत के इलाज के लिए आगे आए CM साय, एम्स में भर्ती कराया, 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में 58 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर महिला को बनाया शिकार

    रायपुर में 58 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर महिला को बनाया शिकार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    CG Cyber Crime : साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच रायपुर के रेंज साइबर थाना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडरी में महिला से 58 लाख रुपये ठगने वाले एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 9.50 लाख रुपये नगद, बैंक खाता, चेक बुक, और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

    Read Also : Abhishek Bachchan ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी पर दिया बयान, बोले- किसी के लिए…

    मामले की जानकारी
    पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए आधार कार्ड के दुरुपयोग का आरोप लगाकर 311 बैंक खातों का खुलासा किया। आरोपी ने महिला को धमकाकर 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने का दबाव बनाया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी जसविंदर सिंह साहनी, निवासी राजनंदगांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 9.50 लाख रुपये नकद के साथ अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया तरीका
    साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हैं और रुपयों की मांग करते हैं। हाल ही में कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने पुलिस के नाम का उपयोग कर ठगी की कोशिश की।

    कैसे हो रही ठगी
    साइबर ठग खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर, या ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर उच्च शिक्षित लोगों को झूठी कहानी के माध्यम से वीडियो कॉल के जरिये डराते हैं। वे पीड़ित को पूरे समय वीडियो कॉल पर जुड़े रहने के लिए बोलते हैं और डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए पैसों की मांग करते हैं।

    Read Also :  बम की अफवाह फैलाने वाले यात्री की गिरफ्तारी : सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद चार घंटे तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच जारी

    बच्चों को हिरासत में लेने का भय दिखाकर वसूली
    कुछ साइबर ठग माता-पिता को कॉल करके उनके बच्चों को हिरासत में लेने का दावा करते हैं। वे खुद को पुलिस या कस्टम अधिकारी बताते हुए ड्रग या सेक्स रैकेट में संलिप्तता का आरोप लगाते हैं और हिरासत से रिहा करने के एवज में पैसे मांगते हैं। खासकर उन परिवारों को निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे अन्य शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं।

    पुलिस का अलर्ट
    रायपुर पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की है। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस से संपर्क करना आवश्यक है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki khabar big news CG Cyber Crime chhattisgarh chhattisgarh news cyber crime khas aaj ki khabar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त

    चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    ‘हनुमान अंश’ पर CM साय का बड़ा ऐलान, फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सरकार करेगी विचार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.