Bumrah defends Kohli: टीम इंडिया को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भिड़ना है। इस सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुमराह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “जब मैं यहां आया, तो कोच और मैनेजमेंट ने मुझे स्पष्ट कर दिया था कि मैं टीम की कप्तानी करूंगा। मुझे विराट कोहली को कुछ बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैंने उनके नेतृत्व में ही डेब्यू किया था। एक सीरीज में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन कोहली का आत्मविश्वास और क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण हमेशा कायम रहता है।”
Read Also- चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हुई इनामों की बौछार : भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एवं कोच को 10-10 लाख देगी बिहार सरकार
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ सीखा है, लेकिन वहां की परिस्थितियां और भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज में फर्क है। “यहां हम बेहतर तरीके से खेलेंगे और परिणाम भी अलग होंगे। हमारी प्लेइंग-11 पहले ही तय हो चुकी है, और आप कल सुबह मैच के शुरू होने से पहले इसे देखेंगे,” बुमराह ने बताया।
Bumrah defends Kohli: वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी अपनी टीम की तैयारी को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। उन्होंने माना कि भारत से पिछली चार टेस्ट सीरीज हारने के बाद उनकी टीम पर दबाव होगा, लेकिन वे इसे चुनौती के रूप में देख रहे हैं। कमिंस ने कहा, “हमारे लिए होमग्राउंड पर खेलते हुए दबाव हमेशा रहता है, लेकिन हमारी तैयारी पक्की है। भारतीय टीम बहुत मजबूत है, और यह एक अच्छी चुनौती होगी, लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं। हमारा ध्यान सिर्फ सीरीज जीतने पर है।”
Read Also- ICC ने दिया PCB को बड़ा झटका, POK में चैंपियंस ट्रॉफी ले जाने को लेकर दिया अपना फैसला
Bumrah defends Kohli: कमिंस ने आगे कहा, “बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही है, और इस बार भी पांच मैचों की सीरीज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।” उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैकस्वीनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी नेचुरल बैटिंग स्टाइल को अपनाना चाहिए और डेविड वॉर्नर जैसा खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह उनके खेलने का तरीका नहीं है।
पैट कमिंस ने भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “नीतीश रेड्डी एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। भले ही उन्होंने सनराइजर्स के लिए ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो, लेकिन वह गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं।” अब, दोनों टीमें 22 नवंबर से इस रोमांचक सीरीज में आमने-सामने होंगी, और क्रिकेट प्रेमी इस सीरीज के हर पल का इंतजार कर रहे हैं।




