Basant Sahu honored with Helen Keller Award 2024: धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, “आपकी इस उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आपने यह साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां हैं, और दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।”
Read Also- दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
Basant Sahu honored with Helen Keller Award 2024: बसंत साहू ने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक कला, परंपराओं और समकालीन सामाजिक मुद्दों को उजागर किया है। उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समस्याएं प्रमुख रूप से दिखती हैं। उनका कला संग्रह भारत के राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय सहित कई देशों में प्रदर्शित किया गया है।
Read Also- पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने SP ने थाना प्रभारियों का किया तबादला, जारी हुआ आदेश
Basant Sahu honored with Helen Keller Award 2024: बसंत साहू ने अपने जीवन में दिव्यांगता को कभी भी अपनी सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बनने दिया। उनका कहना है कि कठिनाइयाँ केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं। “यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती है।




