Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कांग्रेस में गुटबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, बोले- BJP का बनाया हुआ है नैरेटिव

    September 15, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’, 100 युवाओं की टीम वडनगर के लिए रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

    September 15, 2026

    वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की पहल, टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञों से चर्चा

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस में गुटबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, बोले- BJP का बनाया हुआ है नैरेटिव
    • PM मोदी के जन्मदिन पर ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’, 100 युवाओं की टीम वडनगर के लिए रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी
    • वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की पहल, टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञों से चर्चा
    • जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल
    • हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की डिप्टी CM अरुण साव ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
    • सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- यह विकास और सुशासन की जीत

    महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- यह विकास और सुशासन की जीत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    PM Modi Chhattisgarh Visit
    PM Modi Chhattisgarh Visit

    Maharashtra News : पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहनों, खासकर राज्य के युवाओं और महिलाओं का हार्दिक आभार। यह प्यार और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।

    Read Also : एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई… प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    एनडीए के जनहितैषी प्रयासों की गूंज हर जगह 

    साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में भी एनडीए की जीत के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने लिखा-‘एनडीए के जनहितैषी प्रयासों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है। मैं अन्य राज्यों जहां उपचुनाव हुए हैं वहां को लोगों को उपचुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’ उन्होंने आगे लिखा-‘मुझे एनडीए के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की।’

    महाराष्ट्र में महायुति का परचम

    बता दें कि खबर लिखे जाने तक बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 24 सीट जीत ली हैं और 106 पर आगे है, जबकि सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) क्रमशः 15 और 14 सीट जीत चुकी हैं। भाजपा के प्रमुख विजयी उम्मीदवारों में मौजूदा विधायक नितेश राणे शामिल हैं, जिन्होंने सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली विधानसभा सीट पर 58,007 मतों के अंतर से जीत हासिल की। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर कोलाबा सीट पर 48,581 मतों से जीत हासिल कर चुके हैं जबकि सातारा से शिवेंद्रराजे भोंसले को 1,42,124 मतों के बड़े अंतर से जीत मिली है।

    Read Also : ऐतिहासिक जीत के लिए रायपुर दक्षिण की जनता का सहृदय आभार : CM विष्णुदेव साय

    मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शिरडी सीट पर 70,282 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा सांसद नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे ने शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर 8,176 मतों के अंतर से जीत हासिल की। राज्य के मंत्रियों और शिवसेना के उम्मीदवारों उदय सामंत ने रत्नागिरि जबकि दीपक केसरकर ने सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से क्रमशः 41,590 मतों और 39,899 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

    शिवसेना ने 15 सीट जीती हैं और 39 सीट पर इसके उम्मीदवार आगे हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 14 सीट जीती हैं और 27 अन्य पर आगे है। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने नासिक जिले के डिंडोरी निर्वाचन क्षेत्र से 44,403 जबकि अदिति तटकरे ने रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन निर्वाचन क्षेत्र से 82,798 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki taja khabar big news khas khabar maharashtra news mh news modi news pm modi today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कांस्टेबल भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सरकार की SLP, 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.