MP Barwani Crime News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी तीन साल की बेटी और पांच साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बच्चों की हत्या करने के बाद पत्नी को किया घायल
MP Barwani Crime News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरला थाना क्षेत्र के चिचामाली फलिया गांव के अंतर्गत हुई इस घटना में आरोपी ने पत्नी को घायल कर दिया। खुद को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। बरला थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने बताया कि आरोपी संजय सिंह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले के गनवरिया गांव का रहने वाला है।
Read Also- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, एक कर्मचारी बुरी तरह घायल
झगड़े के बाद मायके आ गई थी पत्नी
MP Barwani Crime News: पुलिस ने बताया कि संजय सिंह की पत्नी भारती उससे झगड़ा होने के बाद एक सप्ताह पहले चिचामाली फलिया में अपने मायके आ गई थी। आरोपी शनिवार को उनके घर पहुंचा और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमले किए और खुद को भी घायल कर लिया।
पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज
पुलिस ने कहा कि हमले में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि आरोपी का सेंधवा सामुदायिक केंद्र में इलाज जारी है। वहीं, उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिया गया है।




