Chhattisgarh got 3 IAS officers: छत्तीसगढ़ को साल 2024 में तीन आईएएस अफसर मिले हैं। ये तीनों अफसर छत्तीसगढ़ के नहीं बल्कि, अन्य राज्यों के हैं। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस को कैडर एलॉट कर दिया है। 2024 बैच के 180 आईएएस को कैडर एलॉट हुआ है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के द्वारा एलॉटमेंट लिस्ट जारी करने के बाद संबंधित राज्य सरकारें इन आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग करेंगी।
Read Also- तहसीलदार को थप्पड़ जड़ने वाले व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताया विरोध, बंद की दुकानें
छत्तीसगढ़ को मिले ये तीन IAS
Chhattisgarh got 3 IAS officers: यूपीएससीमें 75 वां रैंक लाने वाले अक्षय दोशी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे जनरल केटेगरी से आते हैं। उनके अलावा 238 रैंक पर आने वाले विपिन दुबे को भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है। विपिन जनरल कैटेगिरी से आते है। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले क्षितिज गुरभेले ने 441 वीं रैंक प्राप्त की थी, वे एससी कैटेगिरी से आते हैं। उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है।
Read Also- CG NEWS: भाजपा की संभागीय मैराथन बैठकें आज और कल, नगरीय निकाय चुनाव की बनेगी रणनीति, रायपुर पहुंचे नितिन नबीन
1139 पदों पर ली गई थी परीक्षा
Chhattisgarh got 3 IAS officers: उल्लेखनीय है कि, यूपीएससी 2023 का फाइनल रिजल्ट इसी साल 16 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। जिसमें 1139 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। पहली सूची में 1016 अभ्यर्थियों के चयन की सिफारिश की गई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर 2024 को रिजर्व लिस्ट जारी की गई। जिसमें 120 अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों की सिफारिश दी गई। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया था और उन्हें होम कैडर दिया गया है। दूसरे स्थान पर रहे अनिमेष प्रधान को उड़ीसा कैडर मिला है और यह भी उनका होम कैडर है। तीसरे स्थान पर रहे तेलंगाना के अनन्या रेड्डी को महाराष्ट्र कैडर एलॉट किया गया है।
Read Also- रायपुर के 171 सीसीटीवी कैमरे हैं खराब, इनके इर्दगिर्द हुए अपराध तो हो सकती है मुश्किल
IAS समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर हुई भर्ती
यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज 2023 परीक्षा के माध्यम से आईएएस समेत अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के माध्यम से भर्ती की थी। यूपीएससी 2023 परीक्षा का रिजल्ट इसी वर्ष 16 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। यूपीएससी 2023 परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों को 2024 बैच एलॉट है।




