Chhattisgarh BJP: भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला 30 नवंबर और 1 दिसंबर को बीजेपी प्रदेश कार्यालय डूमरतराई में आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय डूमरतराई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सहित कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।




