Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    September 14, 2026

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राज्यसभा में सरकार के प्रवक्ता बन गए जगदीप धनखड़, हेडमास्टर की तरह करते हैं बर्ताव: खरगे

    राज्यसभा में सरकार के प्रवक्ता बन गए जगदीप धनखड़, हेडमास्टर की तरह करते हैं बर्ताव: खरगे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 11, 2024 राजनीति No Comments4 Mins Read
    Statement of Mallikarjun Kharge
    Statement of Mallikarjun Kharge

    Statement of Mallikarjun Kharge: संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को 12वां दिन है। आज भी लोकसभा में जॉर्ज सोरोस और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हंगामा हुआ। जबकि राज्यसभा में सभापति के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर INDIA ब्लॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने धनखड़ को सरकार का प्रवक्ता बता दिया है। उन्होंने कहा कि सभापति सदन में किसी स्कूल के हेडमास्टर की तरह बर्ताव करते हैं। वो कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं, तो कभी सरकार के प्रवक्ता की तरह काम करने लगते हैं।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “राज्यसभा में व्यवधान का सबसे बड़ा कारण खुद सभापति हैं।”

    मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “सदन में एक्सपीरियंस नेता हैं, जर्नलिस्ट हैं, लेखक हैं, प्रोफेसर हैं। कई फील्ड में काम कर सदन में आए हैं। सबका 40-40 साल का अनुभव रहा है। ऐसे नेताओं की भी सभापति हेडमास्टर की तरह स्कूलिंग करते हैं, प्रवचन सुनाते हैं। अपोजिशन पार्टी के लोग 5 मिनट बोलें, वो 10 मिनट उनका भाषण भी होता है।”

    Read Also-   सभापति धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप …

    धनखड़ को अपने प्रमोशन की चिंता
    Statement of Mallikarjun Kharge:  राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “सभापति जगदीप धनखड़ अपने अगले प्रमोशन के लिए सरकार के प्रवक्ता बनकर काम कर रहे हैं। उनके आचरण ने देश की गरिमा को बहुत नुकसान पहुंचाया है।”  खरगे ने कहा कि आज तक किसी उपराष्ट्रपति के खिलाफ अनुच्छेद 67 के तहत प्रस्ताव नहीं लाया गया, क्योंकि वे हमेशा निष्पक्ष रहे और राजनीति से दूर रहे। उन्होंने कहा, “हमको यह कहना पड़ता है कि आज नियम को छोड़कर राजनीति ज्यादा हो रही है।”

    मजबूरी में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
    खरगे ने कहा, “हमें अफसोस है कि संविधान को अंगीकार किए जाने के 75वें वर्ष में उपराष्ट्रपति के पक्षपातपूर्व आचरण के चलते हम यह प्रस्ताव लाने को मजबूर हुए हैं।” उन्होंने दावा किया कि धनखड़ विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करते हैं। खरगे ने कहा कि सभापति ‘हेडमास्टर’ की तरह वरिष्ठ नेताओं को प्रवचन सुनाते हैं।

    Read Also-  भाजपा के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, विधायक अजय चंद्राकर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    खरगे ने बताया सभापति के खिलाफ क्यों लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
    -खरगे ने कहा, “आमतौर पर विपक्ष चेयर से प्रोटेक्शन मांगता है। अगर सभापति ही प्रधानमंत्री और सत्तापक्ष का गुणगान कर रहा हो तो विपक्ष की कौन सुनेगा।

    -कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “3 साल में धनखड़ का आचरण पद की गरिमा के विपरीत रहा है। कभी सरकार की तारीफ के कसीदे पढ़ते हैं। कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं। ऐसी बयानबाजी उनके पद को शोभा नहीं देती।”

    -उन्होंने कहा, “जब भी विपक्ष सवाल पूछता है तो मंत्रियों से पहले चेयरमैन खुद सरकार की ढाल बनकर खड़े होते हैं। उनके खिलाफ हमारी कोई निजी दुश्मनी, द्वेष या राजनीतिक लड़ाई नहीं है। देश के नागरिकों को हम विनम्रता से बताना चाहते हैं कि हमने सोच-विचारकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मजबूरी में ये कदम उठाया है।”

    Read Also-  मिर्च तोड़ने के बहाने ले गए महाराष्ट्र, फिर बंधक बनाकर करवाए ये काम, घर लौटने पर मजदूरों ने बताई आपबीती

    राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति पर विपक्ष ने लगाए कौन से आरोप?
    -राज्यसभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ पर पक्षपातपूर्ण बर्ताव का आरोप है। विपक्षी पार्टियों ने अविश्वास प्रस्ताव में आरोप लगाया है कि उनको बोलने नहीं दिया जाता। चेयरमैन पक्षपात कर रहे हैं।

    -विपक्षी पार्टियों ने एक दिन पहले का उदाहरण देते हुए कहा है कि ट्रेजरी बेंच के सदस्यों को बोलने का मौका दिया गया, लेकिन जब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे बोल रहे थे, तो उन्हें बीच में रोक दिया गया।

    -विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के सांसदों के साथ ऐसा नहीं किया जाता। सभापति सदन में उन्हें बोलने का पर्याप्त समय देते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mallikarjun kharge mallikarjun kharge news mallikarjun kharge speech mallikarjun kharge speech in parliament mallikarjun kharge statement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.