Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    July 23, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    July 23, 2026

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
    • शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज
    • उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, विधायक अजय चंद्राकर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    भाजपा के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, विधायक अजय चंद्राकर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 11, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh Political News
    Chhattisgarh Political News

    Chhattisgarh Political News: भाजपा के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं, जिस पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। चंद्राकर ने कांग्रेस की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि “थ्री डी पिक्चर को देखने के लिए चश्मा लगाना पड़ता है,” और इस तरह के मल्टी डायमेंशनल कामों को कांग्रेस खुली आंखों से नहीं देख पा रही है। उन्होंने कहा, “इसके लिए एक मजबूत जज्बे की जरूरत होती है, जो कांग्रेस के पास नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व के संकट से जूझ रही है, ऐसे पार्टी के बारे में क्या कहा जाए?” चंद्राकर ने यह भी आरोप लगाया कि “इटालियन चश्मा देश के लिए है, जबकि छत्तीसगढ़ के विकास को खुली आंखों से देखना चाहिए।”

    कांग्रेस की सड़क से सदन तक की लड़ाई पर तीखा तंज
    कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दे पर सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ने की रणनीति पर चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा, “दीपक बैज सड़क पर ही कुछ कर सकते हैं, क्योंकि सदन में उनकी टिकट कट चुकी है। जो अपनी टिकट नहीं बचा सका, वह सदन का नाम ही क्यों ले?” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दीपक बैज को सड़क के लायक भी नहीं छोड़ा है, और अब वह केवल सड़क पर ही संघर्ष कर सकते हैं।

    Read Also-   छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट जारी

    बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या पर चंद्राकर की प्रतिक्रिया
    Chhattisgarh Political News: बीजापुर में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेता की हत्या किए जाने पर चंद्राकर ने कहा, “नक्सलियों की यह हरकतें सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए की जा रही हैं। जब गृहमंत्री का दौरा प्रस्तावित है, तो नक्सली यह दिखाने के लिए ऐसी नीचता पूर्वक कार्यवाही कर रहे हैं कि वे एक्टिव हैं।”

    मंत्रीमंडल विस्तार पर चंद्राकर का बयान
    मंत्रीमंडल विस्तार के सवाल पर चंद्राकर ने कहा, “मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस मोदी जी की मंशा है। मंत्रीमंडल का विस्तार हो न हो, सरकार अच्छे से चल रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की बैठक में रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्री जब चाहें तब मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इस दौरान चंद्राकर ने कहा, “एक साल में बहुत कुछ हुआ है, और अब सरकार उन वर्गों तक संदेश पहुंचाने की कोशिश करेगी, जिनके लिए काम किए गए हैं।”

    Read Also-  सीएम आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को महाकुंभ में शामिल होने के लिये भेजा न्यौता: गंगा जल भेंटकर किया आमंत्रित

    कांग्रेस में बदलाव पर चंद्राकर की टिप्पणी
    Chhattisgarh Political News: कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के सवाल पर चंद्राकर ने कहा, “कांग्रेस में कोई बदलाव होने वाला नहीं है, क्योंकि ताश के पत्तों की तरह वही पुराने लोग एक-दूसरे को फेंकते रहते हैं। ना तो जनता जुड़ रही है और ना ही कोई नया नेता उभर कर सामने आ रहा है।” उन्होंने दीपक बैज को सलाह दी कि “उन्हें भूपेश बघेल के छाए से बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि वह एक सज्जन व्यक्ति हैं।”

    सरकार की तारीफ पर चंद्राकर की प्रतिक्रिया
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव द्वारा साय सरकार की तारीफ किए जाने पर चंद्राकर ने कहा, “टीएस सिंहदेव हेल्थ मिनिस्टर थे और घुटन महसूस कर रहे थे, परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे। अगर उनकी सोच अब क्रियान्वित हो रही है, तो प्रसन्नता की बात है।” चंद्राकर ने यह भी कहा कि “हर बात में आलोचना नहीं की जानी चाहिए, अच्छे कामों की प्रशंसा होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भूपेश बघेल जेल भेजने और नरवा घुरवा बाड़ी के अलावा कुछ अच्छा काम करते, तो वह भी उनकी तारीफ करते।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh chhattisgarh political news chhattisgarh politics chhattisgarh politics news chhattisgarh politicst political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.