Weather Update in CG: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर की हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
Read Also- नक्सलियों ने गला घोंटकर BJP नेता को उतारा मौत के घाट, लगाया मुखबिरी का आरोप
Weather Update in CG: रायपुर में तापमान 15 डिग्री, बिलासपुर में 15.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 9.7 डिग्री, अंबिकापुर में 17.8 डिग्री, जगदलपुर में 12.4 डिग्री और दुर्ग में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई।
Weather Update in CG: मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे रात के तापमान में और गिरावट आएगी। बुधवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है।




