Bijapur Naxal News: नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक भाजपा नेता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव से पहले नक्सली लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
Read Also- बीजापुर: आश्रम के खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप, 35 बच्चे बीमार, 1 छात्रा की मौत, परिजनों ने उठाए लापरवाही के सवाल
Bijapur Naxal News: जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बीती रात फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा नेता कुड़ियाम माड़ो पिता मुरा कुड़ियाम उम्र करीब 35 को पहले घर से उठाकर ले गए, फिर घर से कुछ दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। हत्या कर शव तोयनार चौक के पास फेंक दिया।
Read Also- सीएम आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को महाकुंभ में शामिल होने के लिये भेजा न्यौता: गंगा जल भेंटकर किया आमंत्रित
Bijapur Naxal News: घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें माड़ो पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या किए जाने की बात लिखी गई है। इधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।




